7 दिसंबर से होगी परीक्षा
परीक्षा अन्तर्गत राजस्थान का सामान्य ज्ञान (प्रश्न-पत्र प्रथम) की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 से 02.00 बजे तक किया जाएगा। विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा।
प्रथम पारी (प्रश्न-पत्र प्रथम) का समय सुबह 9 से 12 बजे तक और द्वितीय पारी (प्रश्न-पत्र द्वितीय) का समय दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।