फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RIICO Recruitment 2026: रीको में 98 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, यहां देखें; कल शुरू होगा पंजीकरण

Tue, 20 Jan 2026 03:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RIICO Recruitment 2026: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड  ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में कंपनी सेक्रेटरी, जूनियर असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन सहित कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी से शुरू होगा।
 
विज्ञापन
RIICO Recruitment 2026 - फोटो : X(@riicolimited)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RIICO Recruitment 2026: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (RIICO) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती राजस्थान सरकार के उपक्रम रीको (RIICO) में की जा रही है, जिसके तहत कुल 98 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

विवरण जानकारी
संस्था का नाम RIICO (Rajasthan State Industrial Development & Investment Corporation)
आवेदन शुरू 21 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in

 

विज्ञापन

RIICO Vacancy 2026: इन पदों पर होगी भर्ती

जारी विज्ञापन के अनुसार, यह भर्तियां अलग-अलग पे मैट्रिक्स लेवल के पदों के लिए होंगी। इनमें कंपनी सेक्रेटरी (1 पद), असिस्टेंट टाउन प्लानर (1), प्रोग्रामर (1), असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर ग्रेड-II (21), जूनियर लीगल ऑफिसर (4), पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II (8), ड्राफ्ट्समैन (8) और जूनियर असिस्टेंट (54 पद) शामिल हैं। सबसे अधिक पद जूनियर असिस्टेंट के लिए रखे गए हैं।
 
क्रम संख्या पद का नाम पे मैट्रिक्स लेवल पदों की संख्या
1 कंपनी सेक्रेटरी लेवल – 16 01
2 असिस्टेंट टाउन प्लानर लेवल – 14 01
3 प्रोग्रामर लेवल – 12 01
4 असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर ग्रेड-II लेवल – 11 21
5 जूनियर लीगल ऑफिसर लेवल – 10 04
6 पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II लेवल – 10 08
7 ड्राफ्ट्समैन लेवल – 08 08
8 जूनियर असिस्टेंट लेवल – 05 54
कुल     98 पद

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-5 से लेकर लेवल-16 तक का वेतन दिया जाएगा, जो पद के अनुसार तय किया गया है। RIICO ने स्पष्ट किया है कि घोषित रिक्तियां अस्थायी (Provisional) हैं और आवश्यकता के अनुसार इनकी संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है, जिसके लिए अलग से कोई संशोधित विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।


विज्ञापन

पात्रता मानदंड विस्तृत नोटिस में देखें

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार RIICO की आधिकारिक वेबसाइट https://riico.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

रीको ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार recruitment@riico.co.in पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें