आपको बता दें की चयनित उम्मीदवारों को एनडीए 1 परिणाम 2024 की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट - join Indianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को फिर चयन केंद्र और एसएसबी साक्षात्कार की तारीखें उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जाएंगी।
साथ ही, साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों की मार्कशीट के माध्यम से यूपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे और 30 दिनों तक आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद रहेंगे।