फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB 4th Grade Cutoff: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती की कटऑफ घोषित, देखें श्रेणीवार अंक; फुल रिजल्ट आज रात

Fri, 16 Jan 2026 08:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB Grade 4 Merit List: राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नॉन टीएसपी क्षेत्र की कटऑफ 146.3279 रही। फुल रिजल्ट आज रात उपलब्ध होगा। भर्ती के जरिए 53749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। श्रेणीवार कटऑफ नीचे जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB Grade 4 Cut-Off: राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का परिणाम अब जारी कर दिया गया है। परिणाम के साथ-साथ कटऑफ अंक भी साझा किए गए हैं। हालांकि, फुल रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर आज रात तक उपलब्ध होगा। नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए कटऑफ अंक 146.3279 रहे हैं। चयन बोर्ड ने पुष्टि की है कि पूर्ण परिणाम rssb.rajasthan.gov.in पर आज रात तक अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि रिजल्ट में उम्मीदवारों के नाम, माता-पिता के नाम, मेरिट श्रेणी, अंक और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स जैसी पूरी जानकारी शामिल होगी। सभी शिफ्ट की संयुक्त कटऑफ भी जारी कर दी गई है।

नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक

सामान्य (GEN)
  • पुरुष: 146.3279
  • महिला: 135.6506
  • विधवा: 32.6964
  • परित्यक्ता: 86.0888
  • पूर्व सैनिक: 0.0033

अनुसूचित जाति (SC)
  • पुरुष: 126.0259
  • महिला: 114.4693
  • विधवा: 0.0033
  • परित्यक्ता: 51.5655

अनुसूचित जनजाति (ST)
  • पुरुष: 117.0626
  • महिला: 110.8956
  • विधवा: 0.0033
  • परित्यक्ता: 38.7189

आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (GEN-EWS)
  • पुरुष: 131.6337
  • महिला: 122.0484
  • विधवा: 0.2585
  • परित्यक्ता: 47.0655

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
  • पुरुष: 138.2739
  • महिला: 128.3747
  • विधवा: 0.0033
  • परित्यक्ता: 62.9038

अति पिछड़ा वर्ग (MBC)
  • पुरुष: 132.7357
  • महिला: 116.6476
  • विधवा: 0.0033
  • परित्यक्ता: 57.8038

सहरिया (SAH)
  • सभी श्रेणियां: लगभग शून्य
विज्ञापन

राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Corner में क्लिक करें और Results टैब खोलें।
  • अब ‘राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2024-25 रिजल्ट और मेरिट लिस्ट’ लिंक देखें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे।
  • रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का उपयोग करें।
  • अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें