कब तक भर सकते हैं फॉर्म?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी इस प्रकार है:
| विवरण |
जानकारी |
| संस्था का नाम |
प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) |
| पद का नाम |
ग्रेजुएट इंजीनियर एवं डिप्लोमा इंजीनियर |
| कुल पद |
153 |
| आवेदन प्रक्रिया |
ऑनलाइन |
| नौकरी का प्रकार |
कॉन्ट्रैक्ट आधार |
| अनुबंध अवधि |
अधिकतम 3 वर्ष |
| आवेदन शुरू |
7 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
27 जुलाई 2026 |
| चयन प्रक्रिया |
शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू |
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
पीडीआईएल ने विभिन्न स्केल के पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं।
| पद |
रिक्तियां |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-4 (GES4) |
7 |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-3 (GES3) |
24 |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-2 (GES2) |
70 |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-1 (GES1) |
29 |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-3 (DES3) |
2 |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-2 (DES2) |
8 |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-1 (DES1) |
13 |
| कुल |
153 |
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
| पद |
मासिक वेतन |
| GES4 |
71,000 रुपये |
| GES3 |
63,000 रुपये |
| GES2 |
56,000 रुपये |
| GES1 |
47,000 रुपये |
| DES3 |
40,000 रुपये |
| DES2 |
36,000 रुपये |
| DES1 |
31,000 रुपये |
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रोसेस, कंप्यूटर साइंस, फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी, ह्यूमन रिसोर्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मटेरियल मैनेजमेंट और केमिस्ट्री जैसे क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा एससी और एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
आयु सीमा कितनी है?
विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। आयु और अनुभव की गणना 30 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
| पद |
अधिकतम आयु सीमा |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-4 (GES4) |
42 वर्ष |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-3 (GES3) |
37 वर्ष |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-2 (GES2) |
35 वर्ष |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-1 (GES1) |
32 वर्ष |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-3 (DES3) |
43 वर्ष |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-2 (DES2) |
40 वर्ष |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-1 (DES1) |
37 वर्ष |
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन की स्क्रीनिंग
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
केवल उन्हीं उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते होंगे। इंटरव्यू की सूचना ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
कहां होगा इंटरव्यू?
इंटरव्यू का आयोजन पीडीआईएल भवन, ए-14, सेक्टर-1, नोएडा में किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार यात्रा भत्ता (TA) भी दिया जाएगा।
देशभर में होगी पोस्टिंग
भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कंपनी के किसी भी कार्यालय या परियोजना स्थल पर की जा सकती है। प्रबंधन की आवश्यकता के अनुसार उनका स्थानांतरण भी संभव होगा। शुरुआती नियुक्ति एक वर्ष तक के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
PDIL Engineers Recruitment 2026 Notice - PDF