स्वास्थ्य विभाग में सबसे अधिक नियुक्तियां
नियुक्ति मेले के दौरान कृषि एवं कृषक सशक्तिकरण, वित्त, जल संसाधन, विधि, मत्स्य एवं पशु संसाधन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा सहित सात विभागों में 1,686 लोगों की नियुक्ति की गई।
कुल 1,686 चयनित उम्मीदवारों में से, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सबसे अधिक 982 नियुक्तियां हुईं, उसके बाद जल संसाधन विभाग में 413 और कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 136 नियुक्तियाँ हुईं।
इसी प्रकार, वित्त विभाग में 61, विधि विभाग में 37, कृषि एवं कृषक सशक्तिकरण विभाग में 34 और मत्स्य एवं पशुधन विभाग में 23 नियुक्तियां हुईं।