दिल्ली में जॉब करने वालों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को जारी वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई की अपेक्षा दिल्ली में काम करना ज्यादा फायदेमंद है। वर्ल्ड बैंक की कारोबारी सुगमता रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के किसी सुपरमार्केट में एक कैशियर को कम से कम 217.6 डॉलर मिलते हैं जो मौजूदा दर के हिसाब से करीब 14000 रुपये है।
वहीं मुंबई में इसी तरह का काम करने वाले एक वर्ष के अनुभवी वर्कर्स को मिलने वाले 8650 रुपये से 60 फीसदी अधिक है। लेकिन अगर आपको बार-बार छुट्टियां लेने की आदत है तो दिल्ली में नौकरी करने का सपना छोड़ दें, क्योंकि इस रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में आपको छुट्टियां कम मिलती हैं।
पढ़ें- आज आएगी वर्ल्ड बैंक की यह रिपोर्ट, भारत की रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद
छुट्टियों के मामलें में बेहतर है मुंबई
छुट्टियों के मामलें में मुंबई ज्यादा अच्छा है। अगर आप एम्प्लॉयर हैं तो दिल्ली की अपेक्षा आप मुंबई को ज्यादा प्राथमिकता देंगे, क्योंकि मुंबई में सैलरी के मुकाबले वर्कस ज्यादा हुनर वाले होते हैं।