आज के समय में GOOGLE में काम करना हर इंसान का सपना है। GOOGLE जैसे संस्थान में काम करने के लिए लोगों की होड़ लगी रहती है और ऐसे में गूगल का भारत का 'बेस्ट एम्पलॉयर' बनना अपने आप मे इसकी काबिलियत साबित करता है। इकॉनोमिक्स टाइम्स के अनुसार GOOGLE ने इस बार भी भारत के सर्वश्रेष्ठ एम्पलॉयर की सूची में अपनी जगह बनाई है। हालांकि पहले स्थान पर इनट्यूट इंडिया और दूसरे स्थान पर अमेरिकन एक्सप्रेस ने अपनी जगह बनाई है लेकिन तीसरा स्थान GOOGLE के नाम रहा है।
खबरों की मानें तो तीसरे स्थान पर रहने के बावजूद GOOGLE नौकरी करने वालों की पहली पसंद होती है। लोगों का मानना है कि सिर्फ काम करना ही एक एम्प्लॉई के लिए जरूरी नहीं होता। काम करने का संस्थान भी एक अहम भूमिका निभाता है और इस फील्ड में गूगल सबसे आगे है। GOOGLE के ऑफिस में काम करने का माहौल ही अलग है। ऐसे माहौल में हर इंसान काम करना चाहता है जहां आपके सिर के ऊपर हर रोज प्रेशर तैयार नहीं किया जाता।
GOOGLE जैसे बड़े संस्थान में बहुत काम होता है लेकिन फिर भी यहां के लोग बड़े आराम के साथ अपना काम करते हैं। गूगल में काम की क्वानटिटी से ज्यादा उसकी क्वालिटी पर ध्यान दिया जाता है और यही कारण है कि एम्प्लोई प्रेशर रहित होकर बड़े ही आराम से काम करते हैं।