भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
वेबसाइट: www.shar.gov.in
कुल पदः 33
पदों का विवरणः फायरमैन (ए), कैटरिंग परिचर (ए), कुक, हिंदी टंकक (टाइपिस्ट)
शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित
आयु सीमा: अधिकतम 25/26/35 वर्ष (16 फरवरी, 2018 को)
ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आगामी चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदनपत्र के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।
अंतिम तिथिः 16 फरवरी, 2018
चयन प्रक्रियाः आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट)
वेबसाइट: www.nrhmtn.gov.in
कुल पदः 129
पदों का विवरण: मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर इत्यादि
शैक्षणिक योग्यताः पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित।
आयु सीमा: संस्थान के नियमानुसार
अंतिम तिथि: 2 फरवरी, 2018
ऐसे करें आवेदन: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं निर्धारित प्रारूप को पूर्णरूप से भर कर सभी वांछित प्रमाणपत्रों के साथ अंतिम तिथि से पहले संस्थान के पत्राचार पते पर अवश्य भेज दें।
पता: द प्रोग्राम ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर, नंबर 26 पुलियानथोप हाई रोड, पुलियानथोप, चेन्नई- 600012
चयन प्रक्रियाः चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC)
वेबसाइट: www.delhimetrorail.com
कुल पदः 88
पदों का नाम: असिस्टेंट मैनेजर, सेक्शन कंट्रोलर, स्टेनोग्राफर और अकाउंट असिस्टेंट
शैक्षणिक योग्यता: पदानुसार अलग-अलग निर्धारित
आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (01 जनवरी, 2018 के अनुसार)
ऐसे करें आवेदनः संबंधित वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आगामी चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें। आवेदन शुल्कः 250 रुपये अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2018
नोटः यह भर्ती केवल SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है।