फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस JIO में निकलने वाली हैं मोटी सैलरी की बंपर वैकेंसी, 80,000 युवाओं को मिलने वाली है खुशखबरी

Sat, 28 Apr 2018 07:57 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
reliance jio jobs
अगर आप रिलायंस जियो में काम करने की चाह रखते हैं तो बहुत जल्द आपको शानदार मौका मिलने वाला है। बहुत जल्दी कंपनी नौकरियों की बारिश करने वाली है। इस साल कंपनी ने 75,000 से 80,000 लोगों को भर्ती करने का एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
jio
कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर संजय जोग ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की जानकारी दी और कहा कि आज रिलायंस जियो में 1,57,000 लोग कर्मचारी काम कर रहे हैं और मौजूदा वित्त वर्ष में 75,000 से 80,000 लोगों को भर्ती करने की योजना है। 
विज्ञापन

3 of 4
reliance jio jobs
कंपनी में नौकरी छोड़कर जाने की दर के बारे में संजय जोग ने कहा कि निर्माण स्थलों से जुड़े बिक्री और तकनीकी क्षेत्रों में यह लगभग 32 प्रतिशत है। यदि इसे मुख्यालय के स्तर पर देखा जाये तो यह मात्र दो प्रतिशत है। कुल मिलाकर यदि आप औसत देखेंगे तो यह 18 प्रतिशत ही रह जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
Jio
जोग ने कहा कि कंपनी की लगभग 6,000 कॉलेजों के साथ भागीदारी है। इसके अलावा कंपनी सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से भी नियुक्तियां करेगी। उन्होंने कहा कि संदर्भ आधार पर नियुक्तियों का हिस्सा करीब 60 से 70 प्रतिशत तक है। इस मामले में कॉलेज से नाम आना और कर्मचारियों के जरिये नाम भेजा जाना नियुक्ति में योगदान करने वाले दो प्रमुख स्रोत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें