रिक्रूटमेंट सेक्टर से जुड़ी कंपनी करियर बिल्डर इंडिया के ताज़ा सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह सर्वे 400 से ज्यादा कंपनियों के बीच हुआ था, अधिकतर कंपनियों के मुताबिक बदलते माहौल में भी शिक्षण संस्थाएं व्यावहारिक ज्ञान की बजाय किताबी ज्ञान पर ही ज़्यादा ध्यान दे रही हैं।
इसी तरह 65 प्रतिशत कंपनियों का कहना है कि भारतीय विश्वविद्यालय सीमित भूमिकाओं के लिए ही छात्रों को तैयार कर पा रहे हैं। आठ प्रतिशत कंपनियां मानती हैं कि छात्रों को इंडस्ट्रीज़ के मुताबिक तैयार नहीं किया जा रहा है।
सर्वे के मुताबिक 65 प्रतिशत कंपनियां इस साल ज़्यादा शुरुआती सैलरी देंगी जबकि 12 प्रतिशत पिछले साल से कम सैलरी देने की योजना बना रही हैं, यही नहीं 94 प्रतिशत कंपनियां तो काबिल उम्मीदवार के लिए अधिक सैलरी पर चर्चा करने को भी तैयार हैं।