फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, आप भी पढ़िए

Tue, 04 Aug 2015 07:49 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल 23 अगस्त को निर्धारित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बैठने जा रहे दृष्टिबाधितों उम्मीदवारों के लिए देश भर के सभी केंद्रों में कम से कम एक वेन्यू निर्धारित होगा।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के सचिव असीम खुराना ने कहा, ‘दृष्टिबाधित उम्मीदवारों की सुविधा के लिए देश भर के 70 केंद्रों में एक-एक वेन्यू खोलने का फैसला किया गया है।

राजधानी दिल्ली में ऐसे दो वेन्यू होंगे। इससे पहले गत वर्ष हुई परीक्षा के दौरान निर्धारित सात केंद्रों में एक ही वेन्यू था।’ आयोग द्वारा सोमवार को बुलाई गई सभी केंद्रों के पर्यवेक्षक समन्वयकों की बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


इस साल रिकॉर्ड 9,45,908 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वहीं वर्ष 2014 में 9,45,302 और वर्ष 2013 में 7,76,604 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें