नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भर्तियां निकली हैं। इंटरव्यू के जरिए सीधे नौकरी पाने का मौका है। 2 मई से पहले आवेदन करें। 35 साल तक के आवेदकों के पास मौका है।
ऐसे करें आवेदन: इन पदों पर साक्षात्कार के जरिये नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व उनकी छायाप्रतियों के साथ पासपोर्ट आकार की तीन फोटो को लेकर निर्धारित साक्षात्कार स्थल पर पहुंचें।