10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बीए बीएससी के बाद अगर आप जॉब ढूंढ़ रहे हैं तो ग्राफिक डिजाइन इंडस्ट्री आपके लिए बेहतरीन विकल्प लेकर आयी है। आप इस क्षेत्र में स्किल्ड होकर ग्राफिक डिजाइनर, यूआई डिजाइनर, प्रोडक्ट डिजाइनर, आर्ट डायरेक्टर, वेब डिजाइनर जैसी दर्जनों नौकरी के दरवाजे खोल सकती है। एक सर्वे के अनुसार 50% ग्राफिक डिजाइनर्स एडवरटीजमेंट और पब्लिक रिलेशन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इसके अलावा पब्लिशिंग, वेब डिजाइन और पैकेजिंग डिजाइन में भी ग्राफिक डिजाइन में स्किल्ड युवाओं को जॉब मिलती है। बीते 5 वर्षों में ग्राफिक डिजाइनर्स की हर क्षेत्र में भारी डिमांड बनी हुई है। आने वाले 5 वर्षों में कई लाख नौकरियां ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र में निकलने वाली हैं। जिनके लिए ट्रेंड ग्राफिक डिजाइनरों की जरूरत होगी। अगर आप भी क्रिएटिव हैं और कुछ नया करते रहना आपको अच्छा लगता है तो ग्राफिक डिजाइनिंग इंडस्ट्री आपके लिए भी एक अच्छा करियर ऑप्शन साबित हो सकता है। जरूरी नहीं इसके लिए किसी कॉलेज में एडमिशन लेकर कोर्स किया जाए। आप घर बैठे अपने कम्प्यूटर-इंटरनेट के जरिए भी ग्राफिक डिजाइन सीख सकते हैं। देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने ऐसे लोगों के लिए एक ऑनलाइन कोर्स Graphic Design Course की शुरूआत की है। इसके जरिए आप भी अपना करियर इस इंडस्ट्री में बनाकर लाखों रुपए कमा सकते हैं।
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।