महान भारतीय इंजीनियर भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरय्या के याद में भारत में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। एम विश्वेश्वरय्या एक महान इंजीनियर थे और उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें साल 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
देश भर में बने कई नदियों के बांध, ब्रिज और पीने के पानी की स्कीम को कामयाब बनाने के पीछे विश्वेश्वरय्या का बहुत बड़ा हाथ है। इन्हीं के कारण देश में पानी की समस्या दूर हुई थी।
पढ़ें- Hindi Diwas 2017: अब विश्व भी जान रहा 'हिंदी' की ताकत, पढ़ें और पढ़ाएं
विश्वेश्वरय्या को लोग दक्षिणी बंगलुरु में स्थित जयानगर इलाके का डिजाइन और उसकी योजना बनाने के लिए जानते हैं। एशिया के बेस्ट प्लान्ड लेयआउट्स में एक जयानगर है जिसका डिजाइन विश्वेश्वरय्या ने ही किया था।