उत्तर प्रदेश की 55 यूनिवर्सिटीज और करीब 8500 से अधिक डिग्री कॉलेजों में हर वर्ष 50 लाख से अधिक छात्र अपना दाखिला कराते हैं। अगर दाखिले के इस आंकड़े को स्ट्रीम वाइज समझें तो एक सर्वे के अनुसार हर साल तकरीबन 40 फीसदी युवा आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस, 10 फीसदी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, 15 फीसदी साइंस तथा 14 फीसदी कॉमर्स जैसे विषयों से ग्रेजुएट होते हैं। इतनी बड़ी संख्या में ग्रेजुएट होने के बाद भी डिजिटल स्किल्स की कमी इन्हें रोजगार ना मिलने की सबसे बड़ी वजह बन रही है। हयूमैनिटीज, फाइन आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के साथ इंजीनियरिंग करने वाले युवा भी बड़ी संख्या में बेरोजगार रह जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप इन डिग्री कॉलेजों या यूनिवर्सिटियों से सिंपल ग्रेजुएशन कर रहे हैं या कर चुके हैं और अभी तक अपनी पहली नौकरी की तलाश में हैं तो इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें। ये स्किल्स छात्रों के रचनात्मकता और सोच के हिसाब से भी करिअर को आगे बढ़ाता है। सफलता डॉट कॉम ने डिग्री और जॉब्स के बीच के इस स्किल गैप को देखते हुए और कैंडिडेट्स की जरूरत और सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए Master Digital Marketing Program को लांच किया है। इस कोर्स को पूरी तरह मोबाइल पर ही सिखाया जाता है। इन कोर्स को कोई भी युवा, हाउसवाइफ, रिटायर्ड कर्मचारी, बिजनेसमैन या पार्ट टाइम नौकरी की तलाश करने वाले लोग भी कर सकते हैं।
दुनियाभर में बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग से न केवल आम लोगों की लाइफस्टाइल ही प्रभावित हुई है बल्कि शिक्षा, मनोरंजन, मेडिकल व व्यापार आदि जैसे सभी क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज जिस गति से टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन भी उतनी ही तेजी से हो रहा है। ऐसे में युवाओं के पास डिजिटल स्किल्स होना बेहद जरूरी हो जाता है। इससे न केवल उन्हें आकर्षक वेतन मिलता है बल्कि करियर में ग्रोथ व जॉब सिक्योरिटी भी बढ़ जाती है।
ये कोर्स भी सीख रहे युवा
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स
अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करिअर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही कॅरिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।