फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने बाद भी जारी नहीं हुई आरओ-एआरओ की मार्कशीट

Sun, 17 Apr 2016 04:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • अन्य परीक्षाओं के अंकपत्र का भी इंतजार
  • प्रतियोगियों में है आयोग के प्रति नाराजगी
  • फिर आंदोलन की तैयारी में प्रतियोगी
विज्ञापन
मार्कशीट जारी करने को लेकर विवाद - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की मार्कशीट जारी करने को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद के साथ प्रतियोगियों में आयोग के प्रति बढ़ता भरोसा भी डगमगाने लगा है। समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी-2013 (आरओ-एआरओ-2013) की मार्कशीट तो अंतिम परिणाम घोषित होने के आठ महीने बाद भी जारी नहीं हुई है। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी है और वे एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


अनिल यादव के समय में भर्तियों पर लगातार सवाल उठने के बाद आयोग ने घोषित किया था कि परिणाम जारी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर अभ्यर्थियों की मार्कशीट और कटऑफ घोषित कर दिया जाएगा। कई भर्तियों में इस आदेश का पालन भी हुआ, लेकिन अब फिर से मार्कशीट घोषित करने की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है।

आरओ-एआरओ-2013 का अंतिम परिणाम पिछले साल सात अगस्त को घोषित हुआ था, लेकिन अभी तक मार्कशीट जारी नहीं हुई। इसकी वजह से अभ्यर्थियों को आठ महीने बाद भी प्राप्तांक तथा कटऑफ की जानकारी नहीं हो पाई है। इसके बाद लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का अंतिम परिणाम 15 फरवरी तथा एपीओ-2011 का तीन मार्च को घोषित हो चुका है।
विज्ञापन


पीसीएस-2015 का अंतिम परिणाम भी पिछले महीने घोषित हो चुका है, लेकिन इन भर्तियों की मार्कशीट अभी तक घोषित नहीं हुई है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय का कहना है कि आयोग को डर है कि मार्कशीट जारी होने के बाद गड़बड़ी सामने आ जाएगी। इससे प्रतियोगी फिर उग्र हो सकते हैं। अवनीश ने अंकपत्र जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन की बात भी कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें