अमेरिकी श्रम मंत्रालय ने कहा है कि देश में पिछले महीने 1,73,000 नई नौकरियां पैदा हुईं। हालांकि अनुमान नौकरियों के 2,17,000 अवसर पैदा होने का था।
अमेरिका में बेरोज़गारी की दर जुलाई में 5.3 फ़ीसदी थी, जो अगस्त में 5.1 प्रतिशत पर आ गई। अप्रैल 2008 के बाद बेरोज़गारी अपने न्यूनतम स्तर पर है। अमेरिकी शेयर बाज़ार भी नीचे आया है।
इन आंकड़ों के पहले भी यूरोपीय शेयर बाज़ार नीचे ही चल रहा था। इसके बाद वहां गिरावट और बढ़ी है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक एफ़टीएसई 100 बीते हफ़्ते 2.44 फ़ीसदी नीचे जा कर बंद हुआ। इसी तरह पेरिस और फ्रैंकफ़र्ट के स्टॉक एक्सचेंज 2.44 और 2.71 प्रतिशत नीचे बंद हुए।