NTPC Executive Trainee Vacancy Details: एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती में कितनी वैकेंसी हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 25 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
| UR |
EWS |
OBC |
SC |
ST |
कुल |
| 13 |
2 |
6 |
3 |
1 |
25 |
आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 27 जनवरी 2026 तक आधिकारिक करियर पोर्टल careers.ntpc.co.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
| आयोजन |
तिथि |
| अधिसूचना जारी |
जनवरी 2026 |
| आवेदन शुरू |
13 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
27 जनवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड |
बाद में घोषित किया जाएगा |
| परीक्षा तिथि |
बाद घोषित की जाएगी |
| परिणाम |
बाद में सूचित किया जाएगा |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नोटिफिकेशन में चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सेवा शर्तें और मेडिकल मानकों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। पात्रता शर्तें पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकता है।
| विवरण |
जानकारी |
| परीक्षा का नाम |
NTPC Executive Trainee–Finance (CA/CMA) भर्ती 2026 |
| संचालन निकाय |
एनटीपीसी लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) |
| पद का नाम |
कार्यकारी प्रशिक्षु–वित्त (CA/CMA) |
| कुल रिक्तियां |
25 |
| आवेदन मोड |
ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट |
ntpc.co.in / careers.ntpc.co.in |
| आवेदन शुरू |
13 जनवरी 2026 |
| अंतिम तिथि |
27 जनवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि |
घोषित की जाएगी |
शुरुआती वेतन 40,000 रुपये
चयनित उम्मीदवारों को ई1 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें वेतनमान 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक होगा। प्रारंभिक मूल वेतन 40,000 रुपये रहेगा। नियुक्ति से पहले एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 5 लाख रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 2.5 लाख रुपये का सेवा बांड भरना होगा।
NTPC Executive Trainee Selection Process: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में अखिल भारतीय ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें विषय ज्ञान परीक्षा (SKT) और कार्यकारी योग्यता परीक्षा (EAT) शामिल होंगी। दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।
- विषय ज्ञान परीक्षा
- कार्यकारी योग्यता परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
आधिकारिक नोटिस देखें...