फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSS Young Professional Vacancy: राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशानलय में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, मासिक वेतन 60 हजार

Mon, 20 Apr 2026 01:06 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NSS Young Professional Recruitment 2026: राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती की जा रही है। आवेदक के पास संबंधित क्षेत्र में मास्टर/प्रोफेशनल डिग्री और 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 60,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NSS Young Professional Recruitment 2026: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण भर्ती सूचना जारी की गई है, जिसमें युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर सामने आया है। यह भर्ती युवा पेशेवरों (Young Professionals) के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जा रही है। यह पद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत एनएसएस निदेशालय में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से भरे जाएंगे।

विज्ञापन

हर महीने 60,000 रुपये का फिक्स्ड वेतन

जारी नोटिस के अनुसार कुल 2 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये प्रति माह (फिक्स्ड) वेतन दिया जाएगा।
 
विषय विवरण
पद का नाम यंग प्रोफेशनल्स
कुल पद 2
संगठन NSS निदेशालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
नौकरी प्रकार कॉन्ट्रैक्ट (आउटसोर्सिंग के माध्यम से)
आयु सीमा 32 वर्ष से कम
वेतन 60,000 रुपये प्रति माह
योग्यता मास्टर/प्रोफेशनल डिग्री (Science/CS/Commerce आदि)
अनुभव कम से कम 1 वर्ष
आवेदन माध्यम ईमेल
अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास साइंस, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन या कॉमर्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा B.E./B.Tech, ICWA, CA या अन्य प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही M.Phil, M.Tech, MS या PhD करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।

अन्य योग्यताएं

उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, जिसमें MS Word, Excel और PowerPoint जैसे टूल्स शामिल हैं। अनुभव के तौर पर उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना जरूरी है।
विज्ञापन

कैसे करना है आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड बायोडाटा और आवश्यक जानकारी के साथ carescurity20@gmail.com
 पर ईमेल भेजकर आवेदन कर सकते हैं। ईमेल के सब्जेक्ट में “Application for Young Professional -
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें