फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMMC Recruitment: नवी मुंबई नगर निगम में ग्रुप ए, बी और सी के 132 पदों पर नौकरी; इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

Sat, 21 Feb 2026 08:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NMMC Recruitment 2026: नवी मुंबई नगर निगम ग्रुप ए, बी और सी के 132 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 को समाप्त होगी। चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन से होगा।
 
विज्ञापन
नवी मुंबई नगर निगम, NMMC - फोटो : Official Website: nmmc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NMMC Group A, B & C Recruitment 2026: नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) ने ग्रुप ए, बी और सी के कुल 132 पदों पर संविदा आधारित भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती हेल्थ, एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल कैडर के लिए की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 01 मार्च 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 20/22 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 05 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 01 मार्च 2026 (11:55 PM)

पदों का विस्तृत विवरण

ग्रुप ए (हेल्थ कैडर) - 113 पद
मेडिकल स्पेशलिस्ट (16), सर्जन (10), गायनेकोलॉजिस्ट (21), पीडियाट्रिशियन (17), रेडियोलॉजिस्ट (11), पैथोलॉजिस्ट (02), इंटेंसिविस्ट (04), एनेस्थेटिस्ट (05), ऑर्थोपेडिस्ट (04), डर्मेटोलॉजिस्ट (01), ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर (01), मेडिकल रिकॉर्ड कीपर ऑफिसर (01), मेडिकल ऑफिसर (टीबी/चेस्ट) (02), जूनियर मेडिकल ऑफिसर (17), वेटरनरी ऑफिसर (01)।

ग्रुप बी (प्रशासनिक कैडर) - 07 पद
असिस्टेंट कमिश्नर (01), म्युनिसिपल डिप्टी सेक्रेटरी (04), असिस्टेंट लॉ ऑफिसर (02)।

ग्रुप सी (तकनीकी कैडर) - 12 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल - 08), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल - 04)।

कितना मिलेगा वेतन?

  • ग्रुप ए (अधिकांश स्वास्थ्य पद): 56,100 रुपये - 1,77,500 रुपये
  • जूनियर मेडिकल ऑफिसर: 44,900 रुपये - 1,42,400 रुपये
  • असिस्टेंट कमिश्नर: 44,900 रुपये - 1,42,400 रुपये
  • डिप्टी सेक्रेटरी/लॉ ऑफिसर: 41,600 रुपये - 1,32,300 रुपये
  • जूनियर इंजीनियर: 38,600 रुपये - 1,22,800 रुपये
 
विवरण जानकारी
संस्था नवी मुंबई महानगरपालिका
पद समूह क (स्वास्थ्य), समूह ख (प्रशासनिक), समूह ग (तकनीकी)
कुल रिक्तियां 132
नौकरी का प्रकार संविदा आधारित
नौकरी स्थान नवी मुंबई, महाराष्ट्र
आयु सीमा 18 से 38 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस/एमडी/एमएस/स्नातकोत्तर/स्नातक/डिप्लोमा (पद अनुसार अलग-अलग)
आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग - 1000 रुपये
  • आरक्षित वर्ग - 900 रुपये
चयन प्रक्रिया
  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सीय परीक्षण
अंतिम तिथि 01 मार्च 2026, रात्रि 11:55 बजे तक
 

पात्रता मानदंड

  • आयु (01 दिसंबर 2025 के अनुसार): न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 38 वर्ष।
  • शैक्षणिक योग्यता: हेल्थ कैडर के लिए MBBS/MD/MS/PG अनिवार्य। अन्य पदों के लिए संबंधित डिग्री/डिप्लोमा।

विस्तृत योग्यता के लिए संबंधित कैडर की आधिकारिक अधिसूचना देखें।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nmmc.gov.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन में संबंधित ग्रुप (A/B/C) का विज्ञापन चुनें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें