सैलरी कितनी मिलेगी?
लीगल ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-11 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
- न्यूनतम वेतन: 67,700 रुपये प्रति माह
- अधिकतम वेतन: 2,08,700 रुपये
इसके अलावा, मौजूदा दरों पर महंगाई भत्ता (DA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलेगा। हालांकि, पूरे कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान रिम्यूनरेशन फिक्स रहेगा।
लीगल ऑफिसर की जिम्मेदारियां
चयनित उम्मीदवार को एनएमसी की ओर से विभिन्न न्यायालयों और ट्रिब्यूनल में पक्ष रखना होगा। इसके अलावा, आयोग को कानूनी और प्रशासनिक मामलों पर सलाह देना, काउंटर एफिडेविट, रिप्लाई, ब्रीफ, नोटिस और आदेशों का ड्राफ्ट तैयार करना भी जिम्मेदारी में शामिल होगा। साथ ही, देशभर में चल रहे मुकदमों की मॉनिटरिंग, लीगल रिसर्च, शिकायतों का निपटारा और अन्य सौंपे गए कार्य भी करने होंगे।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को अपना आवेदन, बायोडाटा/रेज्यूमे, पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाणपत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां भेजनी होंगी। लीगल ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की प्रति भी संलग्न करनी होगी। आवेदन भेजने का पता है:
डिप्टी सेक्रेटरी (Estt.), नेशनल मेडिकल कमीशन,
पॉकेट-14, सेक्टर-08, द्वारका फेज-I,
नई दिल्ली – 110077
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन समिति के समक्ष इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर नजर रखने की सलाह दी गई है।