कौन कर सकता है आवेदन?
स्नातक प्रशिक्षु पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक डिग्री होना जरूरी है। वहीं, तकनीशियन प्रशिक्षु पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए।
इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल या पुडुचेरी राज्य से संबंधित हों। अन्य राज्यों के उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकते।
उम्मीदवारों की आयु सीमा शिक्षुता नियमों के अनुसार तय की जाएगी। इसके अलावा, यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार ने पहले एनएलसी इंडिया लिमिटेड या किसी अन्य संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो।
कितना मिलेगा वेतन?
एनएलसी इंडिया लिमिटेड की अप्रेंटिस भर्ती 2025 में चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने तय वजीफा दिया जाएगा। स्नातक प्रशिक्षु को हर महीने 15,028 रुपये मिलेंगे, जिसमें से 4,500 रुपये सरकार की ओर से डीबीटी के जरिए दिए जाएंगे।
वहीं तकनीशियन प्रशिक्षु को हर महीने 12,524 रुपये का वजीफा मिलेगा, जिसमें 4,000 रुपये सरकार का हिस्सा शामिल होगा।
ऐसे होगा चयन
एनएलसी इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। चयन में उम्मीदवार की डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत को देखा जाएगा। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उम्र में अधिक उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन करने के स्टेप्स
- सबसे पहले एनएलसी इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Career/Apprentice Recruitment 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब पहले नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण एक बार अच्छे से जांच लें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।