कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, इसलिए प्रत्येक पद के लिए विषय से संबंधित अलग-अलग योग्यताएं और विशेषज्ञता निर्धारित की गई हैं। इंजीनियरिंग से जुड़े विभागों जैसे जैव-इंजीनियरिंग, रासायनिक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, विद्युत इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और यांत्रिक इंजीनियरिंग में संबंधित क्षेत्र की विशेष जानकारी और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा विज्ञान और अन्य विषयों जैसे रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, प्रबंधन, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के पदों के लिए भी संबंधित विषय में विशेषज्ञता आवश्यक है। यानी उम्मीदवार के पास उसी विषय में पढ़ाई और ज्ञान होना चाहिए, जिससे वह जिस पद के लिए आवेदन कर रहा है उसकी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभा सके।
कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म के अंतिम सबमिशन के समय ऑनलाइन माध्यम से नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 निर्धारित किया गया है, जबकि दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
कितना मिलेगा वेतन?
- प्रोफेसर: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 14ए में तय किया गया है। इसका मासिक वेतन 1,59,100 रुपये से 2,20,200 रुपये तक होगा। यह वेतन पद, अनुभव और अन्य भत्तों के आधार पर बढ़ सकता है।
- एसोसिएट प्रोफेसर: इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों का वेतन लेवल 13ए 2 के अनुसार होगा। इसका मासिक वेतन 1,39,600 रुपये से 2,11,300 रुपये तक रखा गया है। यह वेतन भी पद और अनुभव के हिसाब से बढ़ सकता है।