वैज्ञानिक-बी के 243 पद भरे जाएंगे
कुल 243 रिक्तियां भरी जाएगी। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित - 100
- एससी - 36
- एसटी - 18
- ओबीसी (एनसीएल) - 65
- ईडब्ल्यूएस - 24
- पीडब्ल्यूबीडी - 10
कौन कर सकता है आवेदन?
- कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्रेडिटेशन ऑफ कंप्यूटर कोर्सेज से बी-लेवल एक्रेडिटेशन, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स का एसोसिएट मेंबर, या ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स होना चाहिए।
- दूसरी क्वालिफिकेशन हैं साइंस (MSc), कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी (ME/M.Tech), या फिलॉसफी (M Phil) में मास्टर डिग्री।
फील्ड (एक या दोनों)- इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंसेज, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर और नेटवर्किंग सिक्योरिटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर सिस्टम, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, इन्फॉर्मेटिक्स, कंप्यूटर मैनेजमेंट, साइबर लॉ, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन।
गेट स्कोर
जिन कैंडिडेट्स के पास जरूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और साल 2024/2025/2026 के लिए इन सब्जेक्ट्स में वैलिड गेट स्कोर हैं, वे इन विषयों में आवेदन करने के लिए योग्य हैं:
- कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS)
- इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (EC)
- डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA)