न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने आज यानी 29 मार्च, 2019 को साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं। वे साक्षात्कार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और साक्षात्कार की तिथि और केंद्र व अन्य समस्त जानकारियों से अवगत हो। उम्मीदवारों के साक्षात्कार प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट पर 28 मार्च से 22 अप्रैल, 2019 तक ही उपलब्ध होगे।
आपको बता दें की, NIACL AO मुख्य परीक्षा 2 मार्च, 2019 को आयोजित कराई गई थी। साक्षात्कार के लिए लगभग कुल 980 उम्मीदवार सफल हुए है। उम्मदवारों का साक्षात्कार अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा। NIACL AO मुख्य परीक्षा का साक्षात्कार प्रवेश पत्र को नीचे दिए गए निर्देशों को देख कर डाउनलोड करें।
NIACL AO प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
- उम्मीदवार सबसे पहले NIACL की आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाएं।
- दिए गए कॉल लेटर वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने ’साक्षात्कार कॉल लेटर’ को डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका कॉल लेटर आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
- कॉल लेटर डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट लें।