फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHPC Trainee Engineer: एनएचपीसी में निकलीं ट्रेनी इंजीनियर की नौकरियां, कल के करें आवेदन; वेतन 1,60,000 तक

Sun, 15 Mar 2026 02:00 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHPC Trainee Engineer Recruitment 2026:  नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 72 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NHPC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHPC Trainee Engineer Vacancy: एनएचपीसी लिमिटेड ने प्रशिक्षु अभियंता (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 72 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से 6 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

अहम तिथियां

इवेंट महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 16 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • ट्रेनी इंजीनियर (सिविल): उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। 31 मई 2013 तक AMIE 60% अंकों के साथ पास करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या हाई वोल्टेज इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।
  • ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल): उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, थर्मल, प्रोडक्शन या मैकेनिकल एवं ऑटोमेशन इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये + कर मिलाकर कुल 708 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिलाएं, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी वे बिना शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को E-2 ग्रेड के तहत 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। शुरुआत में उम्मीदवारों को 1 साल की प्रशिक्षण अवधि पूरी करनी होगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद 1 साल की परिवीक्षा अवधि (Probation) होगी। इस पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों का अनुमानित वार्षिक CTC लगभग 15-16 लाख तक हो सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NHPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अगर आप नए उम्मीदवार हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और यूज़र आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सही-सही भरें।
  • यदि आप ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के हैं तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें