फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHB Recruitment 2022: राष्ट्रीय आवास बैंक में 27 सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Thu, 10 Nov 2022 12:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

NHB Recruitment 2022: नेशनल हाउसिंग बैंक ने 27 सहायक प्रबंधक पदों के लिए NHB भर्ती 2022 की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHB Recruitment 2022: नेशनल हाउसिंग बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.nhb.org.in पर एक अधिसूचना के माध्यम से 27 सहायक प्रबंधक पदों के लिए NHB भर्ती 2022 की घोषणा की है। एनएचबी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2022 को शुरू कर दी गई है और ऑनलाइन आवेदन विंडो 18 नवंबर 2022 तक खुली रहेगी। आपको बता दें कि नेशनल हाउसिंग बैंक आवास के लिए देश में एक शीर्ष वित्तीय संस्थान है, जिसे भारत की संसद के एक अधिनियम के तहत स्थापित किया गया है और यह सरकार के तहत एक वैधानिक निकाय है। 
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान
एनएचबी भर्ती 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक को 29 अक्तूबर 2022 से ही सक्रिय कर दिया गया है और यह 18 नवंबर 2022 तक सक्रिय रहेगा। आवेदन शुल्क का भुगतान एनएचबी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। सामान्य श्रेणी के लिए 850 रुपये (सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क) और  एससी,एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए केवल सूचना शुल्क के रूप में 175 रुपये देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें