फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Vacancy 2026: चिकित्सा अधिकारी-एपीओ समेत ग्रुप ए और बी के 571 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पात्रता मानदंड

Fri, 20 Mar 2026 02:15 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Group A, B Recruitment 2026: एमपीएससी ने ग्रुप ए और बी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू कर दी है। उम्मीदवार विधि, स्वास्थ्य और प्रशासनिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Group A and B Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 004/2026 से 009/2026 के तहत इन भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज, 20 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां राज्य सेवा परीक्षा से अलग हैं और विभिन्न विशेष विभागों में पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही हैं।

विज्ञापन


इन भर्तियों के माध्यम से विधि, स्वास्थ्य और प्रशासनिक क्षेत्रों में कई अहम पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी/उप निदेशक, मोटर वाहन अभियोजक, अतिरिक्त लोक अभियोजक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (MCGM) में उप कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी, टीबी अस्पतालों में उप अधीक्षक और सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में चिकित्सा अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। यह अवसर अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती कराने वाली संस्था महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग
पद का नाम चिकित्सा अधिकारी, अतिरिक्त सरकारी अभियोजक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आदि
भर्ती वर्ष 2026
कुल रिक्तियां 571
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस / विधि स्नातक / भूतपूर्व सैनिक / पदानुसार योग्यता
वेतनमान ₹44,900 - ₹2,11,900 (समूह-ए/बी वेतनमान के अनुसार)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (प्रारंभिक व मुख्य), साक्षात्कार / स्क्रीनिंग

योग्यता मानदंड

हर पद के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। विधि से जुड़े पदों के लिए एलएलबी डिग्री आवश्यक है, जबकि चिकित्सा पदों के लिए एमबीबीएस या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं प्रशासनिक और कल्याणकारी पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को निर्धारित आयु सीमा और अन्य शर्तों को भी पूरा करना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पदनाम और रिक्तियों की संख्या

पद का नाम समूह विज्ञापन संख्या कुल पद
चिकित्सा अधिकारी (वैद्यकीय अधिकारी) समूह-बी 009/2026 297
अतिरिक्त सरकारी अभियोजक समूह-ए 006/2026 244
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी / उप निदेशक समूह-ए 006/2026 21
मोटर वाहन अभियोजक समूह-ए 007/2026 06
उप कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी – एमसीजीएम समूह-बी 005/2026 02
उप चिकित्सा अधीक्षक – एमसीजीएम टीबी अस्पताल समूह-ए 004/2026 01

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सामान्यतः इसमें लिखित परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद साक्षात्कार (इंटरव्यू) या व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होता है। कुछ विशेष पदों, खासकर मेडिकल और विधि क्षेत्रों में, शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू प्रदर्शन को अधिक महत्व दिया जा सकता है।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। चूंकि प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग हो सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित विज्ञापन को ध्यान से पढ़कर समय सीमा से पहले आवेदन पूरा करें।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित भर्ती लिंक (Advt. No. 004/2026 से 009/2026) पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें। 
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें और उसकी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और पूरी तरह से भरें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का सुधार या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें