कौन कर सकता है आवेदन?
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल, उत्पादन, इलेक्ट्रिकल या मेटल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 2 साल का अनुभव। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को देखी जाएगी। सामान्य तौर पर उम्मीदवार की आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। लेकिन अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी, यानी उनकी अधिकतम आयु 45 साल हो सकती है।
चयन प्रक्रिया
चयन साक्षात्कार (Interview) के आधार पर होगा। साक्षात्कार का कुल अंक 100 हैं और उम्मीदवार को कम से कम 41 अंक लाना अनिवार्य है। अगर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 500 से ज्यादा हों, तो आयोग लिखित परीक्षा आयोजित करने पर भी विचार कर सकता है। आवेदन शुल्क की बात करें, तो मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को 40 रुपये (GST सहित) पोर्टल शुल्क भी देना होगा।