फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPKVVCL Vacancy 2025: विद्युत वितरण कंपनी में 10वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती, भरे जाएंगे 4009 पद

Sun, 21 Dec 2025 07:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPKVVCL Line Attendant 2025: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने भर्ती 2025-26 के तहत 4009 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है। इसमें लाइन अटेंडेंट के 2700 पद शामिल हैं। 10वीं पास और आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPKVVCL Line Attendant Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) ने भर्ती सत्र 2025-26 के तहत कुल 4009 पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। इनमें सबसे बड़ी संख्या लाइन अटेंडेंट/लाइनमैन पदों की है, जिनके लिए 2700 रिक्तियां निकाली गई हैं। यह भर्ती विशेष रूप से 10वीं पास और आईटीआई योग्यताधारी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

एमपीपीकेवीवीसीएल लाइन अटेंडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
बिंदु विवरण
भर्ती संस्था मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL)
पद का नाम लाइन अटेंडेंट/लाइनमैन
कुल पद 4009
लाइन अटेंडेंट पद 2700
आवेदन शुरू 20 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026
संभावित परीक्षा तिथि मार्च 2026
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में आईटीआई
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु में छूट एमपी के निवासी, महिलाएं, SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग को 5 वर्ष
प्रारंभिक वेतन 19,500 रुपये प्रति माह
अतिरिक्त लाभ डीए, एचआरए, यात्रा भत्ता सहित अन्य सरकारी सुविधाएं
चयन प्रक्रिया CBT परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट
आवेदन शुल्क (सामान्य/अन्य राज्य) 1200 रुपये
आवेदन शुल्क (आरक्षित वर्ग) 600 रुपये
भुगतान माध्यम ऑनलाइन
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
 

पात्रता शर्तें

लाइन अटेंडेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी जरूरी बताया गया है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

हालांकि, मध्य प्रदेश के मूल निवासियों, महिलाओं और आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग) को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

वेतन और सुविधाएं

एमपीपीकेवीवीसीएल में लाइन अटेंडेंट पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 रुपये से शुरू होने वाला मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य अनुमन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस प्रकार यह पद न केवल रोजगार उपलब्ध कराता है, बल्कि कर्मचारियों को आर्थिक स्थिरता भी देता है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा और अंत में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। संभावना है कि भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में किया जा सकता है।

इतना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

शॉर्ट नोटिस देखें...
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

एमपीपीकेवीवीसीएल लाइन अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpwz.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Recruitment/Bharti सेक्शन पर क्लिक करें।
  • लाइन अटेंडेंट भर्ती 2025 के आवेदन लिंक को खोलें।
  • नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और आईटीआई से संबंधित विवरण भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें