मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा 2018 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 अक्टूबर 2018 कर दी गयी है।
शिक्षक पद के लिए एमपी व्यापम माध्यमिक स्कूल शिक्षक की भर्ती हेतु खाली रिक्त स्थानों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 12 अक्टूबर, 2018 निर्धारित की गयी थी।
टीईटी की परीक्षा अगले वर्ष 19 जनवरी, 2019 को आयोजित की जाएगी। MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट
http://peb.mp.gov.in/ पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन ही आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन की प्रारंभ तिथि : 28 सितंबर, 2018
आवेदन की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर, 2018
एडमिट कार्ड उपलब्धता: दिसंबर 2018
परीक्षा की तिथि: 19 जनवरी, 2019
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
http://www.peb.mp.gov.in/rulebooks/RB_2018/Middle_school_Sikshak_Eligibilty_test_2108_rulebook.pdf