इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान में लिपिकीय और अधिकारी श्रेणियों में कुल 2,076 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें 313 रिक्तियां अधिकारी पदों के लिए और 1,763 लिपिकीय और मैनेजर पदों के लिए हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर के 748 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) के 176 पद और सोसायटी प्रबंधक के 839 पद शामिल हैं। प्रमुख पदों में निम्नलिखित शामिल हैं:
- कंप्यूटर ऑपरेटर
- सोसायटी प्रबंधक
- कंप्यूटर प्रोग्रामर (प्रथम और द्वितीय श्रेणी)
- वित्तीय विश्लेषक
- आंतरिक लेखा परीक्षक
- शाखा प्रबंधक
- लेखाकार
कौन कर सकता है आवेदन?
कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.ई./बी.टेक (सीएस/आईटी), एम.एससी (सीएस/आईटी) या एम.सी.ए. की डिग्री के साथ कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वित्तीय विश्लेषक और इंटरनल ऑडिटर पदों के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर/एमबीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए की योग्यता के साथ 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। वहीं, ब्रांच मैनेजर पद के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर या एमबीए के साथ 1 वर्ष का अनुभव जरूरी रखा गया है।
कंप्यूटर प्रोग्रामर-2 पद के लिए उम्मीदवार के पास बीई/बी.टेक/बी.एससी/एम.एससी/एमसीए की डिग्री और 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अकाउंटेंट पद के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर या एमबीए योग्यता मांगी गई है। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर/सोसाइटी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना जरूरी है, साथ ही उसके पास 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
क्या है आयु सीमा की शर्तें और छूट?
एमपीएपीएसएक्स बैंक भर्ती 2026 के लिए अलग-अलग पदों पर आयु सीमा तय की गई है। अधिकारी और क्लर्क (सामान्य) पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष रखी गई है।
इसके अलावा केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें महिला उम्मीदवार, एससी/एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), मौजूदा बैंक कर्मचारी (एमपी), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक/होम गार्ड सभी को 5 वर्ष की आयु छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क पद और वर्ग के अनुसार तय किया गया है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकारी पदों के लिए 800 + 18% जीएसटी और क्लर्क पदों के लिए 650 + 8% जीएसटी देना होगा। वहीं अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकारी पदों का शुल्क 1100 + 18% जीएसटी और क्लर्क पदों का शुल्क 850 + 18% जीएसटी निर्धारित है।