फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Anganwadi Bharti: एमपी आंगनवाड़ी में 2,548 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका; जानें कितनी होनी चाहिए आयु

Thu, 02 Jul 2026 12:04 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Anganwadi Vacancy: मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
MP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास निदेशालय (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायक के कुल 2,548 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 13 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती के तहत 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,767 आंगनवाड़ी सहायक पद भरे जाएंगे।

देखें रिक्तियों का विवरण

संभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (स्वीकृत) आंगनवाड़ी सहायिका (स्वीकृत)
इंदौर 151 311
उज्जैन 109 246
ग्वालियर 78 155
चम्बल 32 92
जबलपुर 159 306
नर्मदापुरम 40 109
भोपाल 76 229
रीवा 34 99
शहडोल 25 61
सागर 77 159
कुल संख्या 781 1767

विज्ञापन

इतनी होनी चाहिए आयु

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। वहीं, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में सभी श्रेणियों यानी- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन करते समय ₹100 का पोर्टल सेवा शुल्क और उस पर 18% जीएसटी अतिरिक्त देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती विज्ञापन और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • पोर्टल सेवा शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसकी रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें