फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGVCL JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, 50700 तक होगी सैलरी, 183 पदों पर 12 जून से करें आवेदन

Thu, 11 Jun 2026 03:45 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MGVCL JE Recruitment 2026: मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 183 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होकर 2 जुलाई 2026 तक चलेगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MGVCL JE Recruitment 2026: मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 183 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 12 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा (टियर-1 और टियर-2) के आधार पर किया जाएगा। हालांकि टियर-1 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी, जबकि अंतिम मेरिट सूची टियर-2 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 10 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी

विभिन्न कंपनियों में पदों का वितरण

इस भर्ती के तहत गुजरात की विभिन्न विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
 
कंपनी कुल पद
GETCO 22
DGVCL 27
MGVCL 22
UGVCL 26
PGVCL 86
कुल 183
 

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
संगठन मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL)
पद का नाम जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
कुल रिक्तियां 183
नोटिफिकेशन जारी 10 जून 2026
आवेदन शुरू 12 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि घोषित की जानी है
आवेदन का माध्यम केवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mgvcl.com

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित (Regular Mode) में निम्न में से कोई डिग्री होनी चाहिए-
  • बीई (Electrical)
  • बीटेक (Electrical)
  • बीई Electrical and Electronics (EEE)

इसके साथ ही:
  • विश्वविद्यालय यूजीसी/एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
  • अंतिम वर्ष या अंतिम दो सेमेस्टर में एटीकेटी नहीं होना चाहिए।
  • अंतिम वर्ष या अंतिम दो सेमेस्टर में न्यूनतम 55 प्रतिशत औसत अंक होना अनिवार्य है।
 

आयु सीमा

विद्युत सहायक जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
 
अवधि वेतन
प्रथम वर्ष 48,100 रुपये प्रति माह
द्वितीय वर्ष 50,700 रुपये प्रति माह
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें