क्या है जरूरी दस्तावेज?
रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक दस्तावेज जरूर लेकर जाएं। यदि उम्मीदवारों को रोजगार मेले से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो वे हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
- रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Job Fair सेक्शन में जाकर Active Rojgar Mela विकल्प पर क्लिक करें।
- खुली हुई सूची में 3 अगस्त 2026 का लखनऊ रोजगार मेला चुनें।
- रोजगार मेले के नाम पर क्लिक करके पदों और भर्ती से जुड़ी जानकारी देखें।
- Apply Now in Job Fair विकल्प पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
- पहले से पंजीकृत उम्मीदवार सीधे Sign In करके लॉगिन कर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।