लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) हाउसिंग फाइनैंस डिविजन में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एलआईसी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बता दें, एलआईसी ने असिस्टेंट्स, असोसिएट्स और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए ये भर्तियां होने जा रही हैं।
उम्मीदवार एलआईसी हाउसिंग की ऑफिशल वेबसाइट http://lichousing.com पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2019 से पहले वेबसाइट पर जाकर ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
- सबसे पहले एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद जॉब ऑपरट्यूनिटीज टैब पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक कॉल लेटर का लिंक होगा।
- अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- आपके सामने आपका एडमिट कार्ड होगा।
- ऐडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
ये भी पढ़ें- स्नातकों के लिए बैंक में नौकरी, दो पड़ावों को करना होगा पार
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
यहां दिए लिंक से करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।