ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने अप्रेंटिस के 232 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता 1 अक्तूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 अक्तूबर 2026 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता संबंधी सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
एलआईसी एचएफएल अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का प्रारूप इस प्रकार है:
- कुल प्रश्न: 100
- अधिकतम अंक: 100
- परीक्षा की अवधि: 60 मिनट
उम्मीदवारों को निर्धारित समय में सभी प्रश्न हल करने होंगे।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
अलग-अलग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
| उम्मीदवारों की श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
| एससी/एसटी और दिव्यांग (PwBD) |
200 रुपये |
| सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष |
800 रुपये + जीएसटी |
| सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी महिला/ट्रांसजेंडर |
600 रुपये + जीएसटी |
एलआईसी एचएफएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं।
- अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।
- आवेदन प्रक्रिया में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी विवरण और दस्तावेज जमा करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें और आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।
एलआईसी एचएफएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म जमा करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु और अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।