फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी का मौका: एडीओ पदों पर 10+ हजार भर्ती, क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया?

Tue, 06 Oct 2026 12:59 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला

सार

भारतीय जीवन बीमा निगम में एडीओ के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की उम्मीद है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है। उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री जरूरी होने की संभावना है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष रह सकती है। चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
LIC ADO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रशिक्षु विकास अधिकारी यानी एडीओ के करीब 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकता है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पदों की सही संख्या, आवेदन की तारीख, परीक्षा का पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी स्पष्ट होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अभी से तैयारी शुरू कर दें और एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ी सूचना देखते रहें।
विज्ञापन


एलआईसी एडीओ भर्ती 2026 से जुड़ी संभावित जानकारी इस प्रकार है:
 
विवरण जानकारी
संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम
पद प्रशिक्षु विकास अधिकारी
भर्ती वर्ष वित्त वर्ष 2026-27
संभावित पद 10 हजार से अधिक
नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार
संभावित आयु सीमा 21 से 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
आधिकारिक वेबसाइट licindia.in

कितने पदों पर होगी भर्ती?

एलआईसी की ओर से अभी 2026 भर्ती के पदों की अंतिम संख्या जारी नहीं की गई है। उम्मीद है कि इस भर्ती में करीब 10 हजार या इससे ज्यादा पद हो सकते हैं। अंतिम संख्या आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद ही सामने आएगी। पिछली भर्ती में 2023 के दौरान कुल 9,294 एडीओ पदों की घोषणा की गई थी। क्षेत्रवार पिछली भर्ती की स्थिति इस प्रकार थी।
 
क्षेत्रीय कार्यालय पद
पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता 1,049
पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई 1,942
उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय, नई दिल्ली 1,216
पूर्वी मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, पटना 669
उत्तर मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर 1,033
दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय, चेन्नई 1,516
दक्षिण मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, हैदराबाद 1,408
मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल 561
कुल 9,394

कौन कर सकेगा आवेदन?

2026 भर्ती की अंतिम योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। पिछली भर्ती के आधार पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी था। सामान्य तौर पर अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार पात्र नहीं होते, जब तक कि नोटिफिकेशन में उन्हें आवेदन की अनुमति न दी गई हो। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक शैक्षणिक योग्यता जरूर जांचनी होगी।

कितनी होगी आयु सीमा?

पिछली भर्तियों के आधार पर एडीओ पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रही है। हालांकि 2026 भर्ती में आयु की गणना किस तारीख के आधार पर होगी, इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विवरण संभावित जानकारी
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष
आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार
आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई निर्धारित तारीख के आधार पर
 

किसे मिलेगी आयु में छूट?

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है। पिछली भर्तियों के आधार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के गैर-क्रीमी लेयर उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिल सकती है। दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए छूट संबंधित सरकारी नियमों के अनुसार होगी।
 
वर्ग संभावित आयु में छूट
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति 5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग 3 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार
पूर्व सैनिक सरकारी नियमों के अनुसार


चयन कैसे होगा?
एलआईसी एडीओ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होने की उम्मीद है। परीक्षा का अंतिम प्रारूप और अंकों का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जारी होने तक अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और आधिकारिक वेबसाइट पर मिलने वाली जानकारी को ही अंतिम मानना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें