किरोड़ीमल कॉलेज में नॉन-टीचिंग की कितनी वैकेंसी हैं?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 57 नॉन-टीचिंग पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:
| पद का नाम |
कुल पद |
| सीनियर पर्सनल असिस्टेंट |
1 |
| सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर) |
1 |
| सीनियर असिस्टेंट |
1 |
| कार्टोग्राफर असिस्टेंट (भूगोल विभाग) |
1 |
| असिस्टेंट |
1 |
| जूनियर असिस्टेंट |
1 |
| लाइब्रेरी अटेंडेंट |
7 |
| लेबोरेटरी असिस्टेंट (बॉटनी) |
2 |
| लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री) |
4 |
| लेबोरेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स) |
2 |
| लेबोरेटरी असिस्टेंट (जूलॉजी) |
2 |
| लैब अटेंडेंट (बॉटनी) |
6 |
| लैब अटेंडेंट (केमिस्ट्री) |
10 |
| लैब अटेंडेंट (कंप्यूटर साइंस) |
2 |
| लैब अटेंडेंट (भूगोल) |
1 |
| लैब अटेंडेंट (फिजिक्स) |
10 |
| लैब अटेंडेंट (जूलॉजी) |
5 |
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा: इस परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड, रीजनिंग और संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
- स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट: यह परीक्षा केवल कुछ पदों (सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट) के लिए आयोजित की जाएगी।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: अंतिम चरण में उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
KMC Delhi Non-Teaching Recruitment 2026: आवेदन करने की प्रक्रिया
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dunt.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर KMC Delhi Non-Teaching Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें और रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजरनेम या रजिस्ट्रेशन आईडी सुरक्षित रखें।
- लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (10वीं, 12वीं, डिग्री आदि) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
उम्मीदवार यदि एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा और अलग शुल्क जमा करना होगा।