फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Self-Improvement: नए कौशल सीखते रहें, समय के साथ खुद को अपडेट करें, तभी भविष्य के चैलेंज के लिए रहेंगे तैयार

Fri, 06 Feb 2026 02:08 PM IST
शाहीन परवीन प्रिसिला क्लैमन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Skills: बदलती दुनिया में सफलता पाने के लिए लगातार नए कौशल सीखना और खुद को अपडेट रखना बहुत जरूरी है। इससे आप आने वाले अवसरों का फायदा उठा सकते हैं और अपने करियर और जीवन में बेहतर प्रगति कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Learning: आज के दौर में काम करने का तरीका बहुत तेजी से बदल रहा है, लेकिन कई लोगों के कौशल उसी गति से अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। यही स्थिति कौशल अंतर कहलाती है, जहां कंपनियों को जिन तकनीकी और व्यावहारिक क्षमताओं की जरूरत होती है, वे कर्मचारियों के पास पूरी तरह मौजूद नहीं होतीं। नई तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब काम करने के तरीकों को बदल रहे हैं, जिससे पुराने कौशल कम उपयोगी होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसका असर यह होता है कि आपका कॅरिअर में आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है, आय बढ़ने की संभावनाएं घट सकती हैं और यहां तक की आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए अब लगातार सीखना और सॉफ्ट स्किल्स मजबूत करना बेहद जरूरी है।

जॉब मार्केट की मांग को समझें

सबसे पहले अपनी मौजूदा क्षमताओं की तुलना जॉब मार्केट की मांग और मनचाही नौकरी के जॉब डिस्क्रिप्शन से करें। इससे आपको साफ पता चलेगा कि किन कौशलों की कमी है और किन्हें मजबूत करने की जरूरत है। यह समझ आपको भविष्य के अवसरों के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद करती है।

प्रोफाइल के अनुसार कोर्स चुनें

आप समय-समय पर नए तकनीकी या व्यावहारिक कौशल सीखते रहें। इसके लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम, प्रमाणपत्र और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एक प्रभावी माध्यम होते हैं, क्योंकि ये आपको बाजार की मौजूदा जरूरतों के अनुसार अपडेट रखते हैं। ऐसे कोर्स न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी प्रोफाइल को भी मजबूत बनाते हैं, जिससे नियोक्ताओं के सामने आपकी उपयोगिता और अवसर, दोनों बढ़ते हैं।
विज्ञापन

चुनौतियों में अवसर ढूंढें 

कार्यस्थल पर खुद को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका यह है कि आप जानबूझकर ऐसी नई और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं की तलाश करें, जिनमें उन कौशलों की जरूरत हो, जिन्हें आप अभी पूरी तरह नहीं जानते। ऐसी परियोजनाओं पर काम करने से आपको वास्तविक अनुभव मिलता है, सीखने का अवसर मिलता है और अपनी क्षमताओं को व्यवहार में परखने का मौका मिलता है। इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि आप धीरे-धीरे नए कौशलों में महारत हासिल कर लेते हैं, जो आपके कॅरिअर विकास के लिए बेहद लाभकारी होता है।

बदलाव में खुद को ढालें

आज के तेजी से बदलते कार्य-परिवेश में सफल रहने के लिए ऐसी मानसिकता विकसित करना जरूरी है, जो निरंतर परिवर्तन और व्यावसायिक विकास को खुले मन से स्वीकार करे। इसका अर्थ है नई तकनीकों, तरीकों और भूमिकाओं को सीखने के लिए तैयार रहना। जब आप खुद को बेहतर बनाने की सोच अपनाते हैं, तो न केवल आप प्रासंगिक बने रहते हैं, बल्कि अपने कॅरिअर में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना भी कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें