फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2026: आज बंद हो जाएगी कॉलेज चुनने की प्रक्रिया, 11 नवंबर को आएगा सीट आवंटन का नतीजा

Mon, 09 Nov 2026 10:04 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक यूजी नीट 2026 की स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में विकल्प भरने की प्रक्रिया आज यानी 9 नवंबर को बंद होगी। मेडिकल और डेंटल कोर्स में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध सीटों के अनुसार कॉलेज चुन सकते हैं। सीट आवंटन का नतीजा 11 नवंबर को जारी होगा। चयनित छात्रों को 12 और 13 नवंबर तक फीस जमा करके कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा भी।
 
विज्ञापन
NEET PG - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) आज यानी 9 नवंबर 2026 को कर्नाटक यूजी नीट 2026 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया बंद कर देगा। इस राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेज चुनने होंगे। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी पसंद नहीं भरी है, वे आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते अपने विकल्प जमा कर दें।

कौन से उम्मीदवार ले सकते हैं हिस्सा?

  • यह स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड मेडिकल और डेंटल कोर्स में खाली बची सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें वही उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं जो इस राउंड के लिए तय नियमों के तहत योग्य हैं।
  • उम्मीदवारों को विकल्प भरने से पहले जारी सीट मैट्रिक्स जरूर देखनी चाहिए। इसमें कॉलेज और कोर्स के अनुसार उपलब्ध सीटों की जानकारी दी गई है।
  • सीटों की संख्या देखकर उम्मीदवार अपनी पसंद तय कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि विकल्प भरते समय कॉलेजों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार रखना जरूरी है।

विकल्प कैसे भर सकते हैं उम्मीदवार?

  • कर्नाटक यूजी नीट स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में विकल्प भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कर्नाटक नीट यूजी काउंसलिंग से जुड़े ऑप्शन एंट्री लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब उपलब्ध सीटों के अनुसार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें।
  • सभी विकल्प भरने के बाद उन्हें अपनी प्राथमिकता के हिसाब से ऊपर-नीचे कर सकते हैं।
  • आखिरी में फाइनल सबमिशन लिंक पर क्लिक करके विकल्प जमा कर दें।
  • उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने के बाद यह जांच लेना चाहिए कि उनकी पसंद सही तरीके से दर्ज हुई है।

सीट आवंटन का नतीजा कब आएगा?

कर्नाटक यूजी नीट 2026 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट आवंटन परिणाम 11 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवंटन परिणाम देख सकेंगे। इसमें पता चलेगा कि उन्हें कौन सा मेडिकल या डेंटल कॉलेज मिला है। सीट आवंटन का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आगे की दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें तय तारीखों के अंदर फीस जमा करनी होगी और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में पहुंचना होगा।

फीस जमा करने और कॉलेज पहुंचने की तारीख क्या है?

स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 12 और 13 नवंबर 2026 को फीस जमा करनी होगी। इसी दौरान उन्हें दाखिले के लिए आवंटित कॉलेज में भी रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज पहुंचते समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे। वहां दस्तावेजों की जांच की जाएगी और दाखिले की आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और काउंसलिंग से जुड़े दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि कॉलेज में रिपोर्ट करते समय परेशानी न हो।

सीट मिलने के बाद कॉलेज जाना जरूरी है?

इस राउंड में सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना जरूरी होगा। उन्हें अपनी पसंद का दूसरा कॉलेज चुनने या आवंटित सीट बदलने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। इसलिए विकल्प भरते समय उम्मीदवारों को सोच-समझकर कॉलेजों की प्राथमिकता तय करनी चाहिए। अगर किसी उम्मीदवार को सीट आवंटित होती है और वह तय तारीख पर कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को 11 नवंबर को परिणाम देखने के बाद 12 और 13 नवंबर की तारीखों का खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें