इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक: 2399 पद
इस श्रेणी के तहत 2399 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही किसी भी श्रेणी की दिव्यांगता में विशेष शिक्षा में डीएड किया होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में पंजीकरण और झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) उत्तीर्ण होना भी जरूरी शर्तों में शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों को इस पद पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक: 1052 पद
इसके अलावा आयोग स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक के 1052 पदों पर भी भर्ती कर रहा है। इन पदों के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है। साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड, RCI पंजीकरण और JTET पास होना अनिवार्य किया गया है। इस श्रेणी में चयन होने पर अभ्यर्थियों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
आयु सीमा और शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, जबकि झारखंड राज्य के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
तुरंत करें आवेदन
क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख कल 13 जनवरी 2026 है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे देरी न करें और आज ही जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों की वजह से आवेदन अटक सकता है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना ही समझदारी होगी।