फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job: करिअर संबंधी निर्णय लेने की तकनीक, नौकरी का चयन करने के लिए इन नई विधियों का करें उपयोग

Tue, 21 May 2024 10:59 AM IST
शाहीन परवीन कैरल हाग, अमर उजाला

सार

Job: ऐसे यूवा पेशेवर जो अपने करियर की शुरूआती दौर में होते हैं, उनके पास ऐसे कई ऑप्शन होते हैं, जिनका वे संभावित रूप से लाभ उठा सकते हैं। यहां बात करेंगे करिअर संबंधी निर्णय लेने से पहले उन्हें किन बातों पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
job - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Job: निर्णय लेना कठिन हो जाता है, विशेषकर जब बात करिअर संबंधी बड़े निर्णयों की आती है। ऐसे युवा पेशेवर जो करिअर के शुरुआती चरण में होते हैं, उनके पास कई विकल्प उपलब्ध होते हैं, जिनका वे संभावित रूप से लाभ उठा सकते हैं। कम उम्र में वे जिस करिअर विकल्प का चयन करते हैं, वह उनके भविष्य में दीर्घकालिक प्रभाव डालकर उनके अनुभवों को बढ़ाता है। इसीलिए करिअर संबंधी निर्णय लेने से पहले विचार करना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह आपको दीर्घकालिक परिणाम देता है। लेकिन यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि कब निर्णय लेना है, जो आपके भविष्य की नौकरी की संभावनाओं और कॅरिअर की गति को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन

अपने मूल्यों को ध्यान में रखें
करिअर का चुनाव करते समय अपने मूल्यों को ध्यान में अवश्य रखें। जॉब के लिए ऐसी संस्था या कंपनी का चयन करें, जिनमें इनके लिए सम्मान और महत्त्व हो। साथ ही अपने रिज्यूमे में ऐसे कौशलों और जानकारियों को जोडे़ं, जो आपको भीड़ से अलग दिखने में मदद कर सकें।

सीएएसवीई (CASVE) का नियम
एक बार जब आपको अपने विकल्पों की स्पष्ट समझ हो जाए, तो आप सीएएसवीई नियम का उपयोग अपनी निर्णय लेने की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए कर सकते हैं। यह करिअर निर्णय लेने और समस्या-समाधान को निर्धारित करने में शामिल प्रमुख कारकों को परिभाषित करता है। जैसे-
C (कम्युनिकेशन): मुझे एक अच्छा विकल्प चुनने की जरूरत है या मैंने एक अच्छा विकल्प चुना है। 
A (एनालिसिस): स्वयं को समझना, विकल्प, निर्णय लेना और विचार करना।
S (सिंथेसिस): विकल्पों का विस्तार करना और फिर सीमित करना।
V (वैल्यूएशन): विकल्पों को प्राथमिकता देना।
E (एक्जीक्यूशन): अपनी पसंद को लागू करना।

एलिमिनेशन की प्रक्रिया अपनाएं
आप करिअर में क्या नहीं चाहते हैं, यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण जितना यह जानना कि आप क्या चाहते हैं। इसलिए एलिमिनेशन प्रक्रिया कुछ निर्णयों को आसान बनाने में मदद कर सकती है। एक बार जब आप सही और गलत का चुनाव करने में सक्षम हो जाते हैं, तो निर्णय लेने की कला आसान हो जाती है।
विज्ञापन

एसडब्ल्यूओटी (SWOT) विश्लेषण 
एसडब्ल्यूओटी ताकत (स्ट्रेंथ), कमजोरियों (वीकनेस), अवसरों (अपॉर्चुनिटी) और खतरों (थ्रेट्स) का प्रतीक है।  एसडब्ल्यूओटी निर्णय लेने के लिए विश्लेषण करने का एक बेहतरीन तरीका है, क्योंकि यह आपको किसी विशेष निर्णय के फायदे और नुकसान की पहचान करने में  मदद करता है। प्रत्येक कारक के लिए चार बक्सों के साथ एक वर्ग बनाकर कल्पना करें, और जिस निर्णय पर आप विचार कर रहे हैं, उसके अनुसार बक्सों को भरें। निर्णय को अंतिम रूप देते समय उस पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपकी ताकत और अवसरों को जोड़ता है। ऐसी कोई भी चीज जो लगातार खतरों और कमजोरियों को जोड़ रही हो, उससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें