अपने मूल्यों को ध्यान में रखें
करिअर का चुनाव करते समय अपने मूल्यों को ध्यान में अवश्य रखें। जॉब के लिए ऐसी संस्था या कंपनी का चयन करें, जिनमें इनके लिए सम्मान और महत्त्व हो। साथ ही अपने रिज्यूमे में ऐसे कौशलों और जानकारियों को जोडे़ं, जो आपको भीड़ से अलग दिखने में मदद कर सकें।
सीएएसवीई (CASVE) का नियम
एक बार जब आपको अपने विकल्पों की स्पष्ट समझ हो जाए, तो आप सीएएसवीई नियम का उपयोग अपनी निर्णय लेने की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए कर सकते हैं। यह करिअर निर्णय लेने और समस्या-समाधान को निर्धारित करने में शामिल प्रमुख कारकों को परिभाषित करता है। जैसे-
C (कम्युनिकेशन): मुझे एक अच्छा विकल्प चुनने की जरूरत है या मैंने एक अच्छा विकल्प चुना है।
A (एनालिसिस): स्वयं को समझना, विकल्प, निर्णय लेना और विचार करना।
S (सिंथेसिस): विकल्पों का विस्तार करना और फिर सीमित करना।
V (वैल्यूएशन): विकल्पों को प्राथमिकता देना।
E (एक्जीक्यूशन): अपनी पसंद को लागू करना।
एलिमिनेशन की प्रक्रिया अपनाएं
आप करिअर में क्या नहीं चाहते हैं, यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण जितना यह जानना कि आप क्या चाहते हैं। इसलिए एलिमिनेशन प्रक्रिया कुछ निर्णयों को आसान बनाने में मदद कर सकती है। एक बार जब आप सही और गलत का चुनाव करने में सक्षम हो जाते हैं, तो निर्णय लेने की कला आसान हो जाती है।
एसडब्ल्यूओटी (SWOT) विश्लेषण
एसडब्ल्यूओटी ताकत (स्ट्रेंथ), कमजोरियों (वीकनेस), अवसरों (अपॉर्चुनिटी) और खतरों (थ्रेट्स) का प्रतीक है। एसडब्ल्यूओटी निर्णय लेने के लिए विश्लेषण करने का एक बेहतरीन तरीका है, क्योंकि यह आपको किसी विशेष निर्णय के फायदे और नुकसान की पहचान करने में मदद करता है। प्रत्येक कारक के लिए चार बक्सों के साथ एक वर्ग बनाकर कल्पना करें, और जिस निर्णय पर आप विचार कर रहे हैं, उसके अनुसार बक्सों को भरें। निर्णय को अंतिम रूप देते समय उस पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपकी ताकत और अवसरों को जोड़ता है। ऐसी कोई भी चीज जो लगातार खतरों और कमजोरियों को जोड़ रही हो, उससे बचना चाहिए।