फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIFT में नौकरी का मौका, जल्दी करें अप्लाई

Sat, 27 Aug 2016 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने 23 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट, मशीन मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन


पदों की संख्या               23
पद का नाम                   स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट, मशीन मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, प्लंबर इत्यादि।
कहां                            नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (ओ‌ड़िसा)
अंतिम तिथि                  21 सितंबर, 2016
 

 

पदों के नाम, उनकी संख्या व वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार से है-

पद                                  संख्या                  अनारक्षित और ओबीसी             अन्य वर्ग
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III                01                          500 रुपये                         250 रुपये
असिस्टेंट (अकाउंट्स)             01                          500 रुपये                         250 रुपये
मशीन मैकेनिक                   03                          500 रुपये                         250 रुपये
असिस्टेंट हॉस्टल वार्डन (गर्ल्स) 01                          500 रुपये                         250 रुपये
लैब असिस्टेंट                     03                           500 रुपये                         250 रुपये
प्लंबर                              01                           500 रुपये                         250 रुपये
इलेक्ट्रीशियन                     01                           500 रुपये                         250 रुपये
जूनियर असिस्टेंट                03                           500 रुपये                         250 रुपये
मल्टी टास्किंग स्टाफ            09                           500 रुपये                         250 रुपये
 

स्टेनोग्राफर ग्रेड-III
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री के साथ शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति होना जरूरी है।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये तथा 2,400 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

असिस्टेंट (अकाउंट्स)
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/स्टैटिस्टिक्स/ मैथमैटिक्स में स्नातक डिग्री और कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा आडिट या अकाउंट्स में दो वर्ष का अनुभव और हिंदी/अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग गति 40 शब्द प्रति मिनट से होनी चाहिए।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये तथा 2,400 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

मशीन मैकेनिक
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास फिटर में आईटीआई या इसके समकक्ष अर्हता के होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये तथा 2,400 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

असिस्टेंट हॉस्टल वार्डन (गर्ल्स)
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास हैंडलूम टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या टेक्सटाइल केमिस्ट्री में डिप्लोमा के साथ एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये तथा 1,900 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

प्लंबर
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास आईटीआई या समकक्ष योग्यता के साथ पांच वर्ष का प्रैक्टिकल अनुभव होना चाहि‌ए। इसके अलावा प्लंबरिंग के कार्य में प्रयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी और ड्रॉइंग व स्केच की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


वेतनमान
चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये तथा 1,900 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

इलेक्ट्रीशियन
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास का प्रमाणपत्र और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य निर्धारित योग्यताओं का होना भी आवश्यक है।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये तथा 1,900 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

जूनियर असिस्टेंट
शैक्षणिक योग्यता
12वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता और कंप्यूटर एप्लिकेशन में प्रमाणपत्र व हिंदी/अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट से टाइपिंग गति

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये तथा 1,900 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

मल्टी टास्किंग स्टाफ
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास या समकक्ष योग्यता और आईटीआई व कंप्यूटर संचालन का ज्ञान

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये तथा 1,800 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया
निर्धारित पदों पर ऑफलाइन आवेदन करें। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर नीचे दिए गए पते पर भेजें।

आवेदन भेजने का पता
द डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट फैशन टेक्नोलॉजी, एनआईएफटी कैंपस, आईडीसीओ प्लाट संख्या 24, केआईआईटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के सामने, चंदका इंडस्ट्रियल इस्टेट, पटिया, भुवनेश्वर-751024 (ओ‌ड़िसा)
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
इन सभी पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें