एअर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड ने 280 पदों पर आवेदन मंगाए है। ये पद ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आपके पास बीई/बीटेक एवं गेट में 80% अंक होने चाहिए।
आवेदन के लिए आपकी उम्र 1 जुलाई 2016 तक 28 वर्ष से ज्यादा न हो। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर और आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2016 है।
इस पद पर आवेदन करने का शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये और एससी/एसटी/पूर्व कर्मचारियों के लिए निःशुल्क है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन सबमिट करने के बाद उसके प्रिंटआउट को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर निर्धारित पते पर भेजें। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें