फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC AAO Result 2019: परीक्षा के नतीजे आए सामने, ऐसे करें चेक

Wed, 05 Jun 2019 11:33 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
LIC AAO Result 2019: भारतीय जीवन बीमा निगम ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AA0) के पद के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट- licindia.in के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि कुल 590 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा 4 मई से 5 मई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं लगभग 11781 उम्मीदवारों ने एलआईसी एएओ परीक्षा को पास कर लिया है। उम्मीदवारों का साक्षात्कार मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। LIC AAO परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। उम्मीदवार अपने LIC AAO परीक्षा परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


LIC AAO परीक्षा परिणाम 2019 कैसे करें डाउनलोड- 

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
चरण 2: एलआईसी एएओ परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके सामने एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
चरण 4: उसमें उम्मीदवार अपने नाम और रोल नंबर को देख सकते हैं। 
चरण 5: एक प्रिंट आउट उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें