तकनीक की दुनिया में इतनी तेजी से बदलाव आ रहा है जिसे हमने कभी इससे पहले महसूस नहीं किया था। दुनिया भर के संगठन नई अत्याधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं। बड़ी संख्या में संगठन आज डिजिटल रूपान्तरण के दौर से गुजर रहे हैं, इसी के साथ उनके द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले टेक-इनेबल्ड उत्पादों और सेवाओं, आईटी रोल्स एवं कौशल में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। इसका असर 2018 और आने वाले सालों में टेक जॉब्स पर पड़ेगा...
आईटी रोल्स जैसे साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और नेटवर्क टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक तकनीकों जैसे आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (AI), ऑगमेन्टेड एवं वर्चुअल रिएलिटी (AR & VR) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर फोकस बढ़ रहा है। इन प्रेक्षणों के माध्यम से हमने कुछ महत्वपूर्ण जॉब रोल्स को पहचाना है, कंपनियों को अपने कारोबार एवं भावी प्रक्रियाओं में बदलाव लाने के लिए इनकी आवश्यकता है।
साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
यह व्यक्ति प्रासंगिक उपकरणों एवं तकनीकों के इस्तेमाल द्वारा संगठन में जोखिम प्रबंधन करेगा, जोखिम प्रबन्धन के लिए संवेदनशीलता को पहचान कर महत्वपूर्ण एंड-प्वॉइंट एवं नेटवर्क हॉस्ट डेटा जुटाएगा।
नेटवर्क इंजीनियर
इस भूमिका में क्लाउड और पारम्परिक नेटवर्किंग संसाधनों के बीच समन्वयन शामिल है ताकि कारोबार के संचालन को सुगम बनाया जा सके। इस व्यक्ति को कारोबार की आवश्यकतानुसार टेक्निकल नेटवर्क अवयवों (जैसे राउटर, ऐज डिवाइस, माइक्रोडेटासेंटर) आदि के बारे में जानना होगा।