फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में निकली भर्ती, 10वीं पास से परास्नातक तक भर सकते हैं फॉर्म; जानें डिटेल्स

Wed, 11 Nov 2026 11:56 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला

सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने नॉन टीचिंग के 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें असिस्टेंट, यूडीसी, सेक्शन ऑफिसर, हिंदी टाइपिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फार्मासिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 11 दिसंबर तक चलेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन की हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।
 
विज्ञापन
JMI Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली ने नॉन टीचिंग के 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026-27 (NT) के तहत निकाली गई है। इसमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), हिंदी और उर्दू टाइपिस्ट, अकाउंटेंट, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, फार्मासिस्ट, गार्डन सुपरवाइजर और अन्य पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन की तारीख और फीस क्या है?

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी। इसकी आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2026 है। ग्रुप ए के पदों के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को 1000 रुपये, जबकि एससी-एसटी वर्ग को 500 रुपये फीस देनी होगी। ग्रुप बी और सी के पदों के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों की फीस 700 रुपये और एससी-एसटी उम्मीदवारों की फीस 350 रुपये है। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट, कूरियर या खुद जाकर जमा कर सकते हैं।

कितनी उम्र और योग्यता जरूरी है?

इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी। जामिया के नियमित कर्मचारियों को कम से कम तीन साल की नियमित सेवा पूरी करने पर अधिकतम आयु सीमा से छूट दी गई है। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग है। कुछ पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास के साथ आईटीआई और अनुभव जरूरी है, जबकि असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे पदों के लिए मास्टर डिग्री और काम का अनुभव मांगा गया है।

चयन कैसे होगा और आवेदन कहां करें?

  • उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच और शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा या ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  •  जरूरत के अनुसार इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच भी होगी।
  •  आवेदन के लिए jobs.jmi.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • इसके बाद संबंधित पद का फॉर्म भरकर फीस जमा करें। हर पद के लिए अलग आवेदन करना होगा। 
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट निकालें, हस्ताक्षर करें और फोटो लगाएं। 
  • जरूरी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां जोड़कर हार्ड कॉपी 21 दिसंबर 2026 तक विश्वविद्यालय के भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग में भेजें।

पदों के अनुसार कितनी वैकेंसी हैं?

पद का नाम

पदों की संख्या

असिस्टेंट रजिस्ट्रार

3

सेक्शन ऑफिसर

4

असिस्टेंट

3

अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)

10

हिंदी टाइपिस्ट

2

उर्दू टाइपिस्ट

4

लैंड रिकॉर्ड सुपरिटेंडेंट

1

लैंड रिकॉर्ड कीपर

1

इंटरनल ऑडिट ऑफिसर

1

असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर

2

अकाउंटेंट

2

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर

1

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर

1

इलेक्ट्रीशियन

5

प्लंबर

3

कारपेंटर

5

व्हाइटवॉशर

2

राजमिस्त्री

1

वायरमैन

3

बेलदार

6

मेट

4

प्रोफेशनल असिस्टेंट (लाइब्रेरी)

1

गार्डन सुपरिटेंडेंट

1

गार्डन सुपरवाइजर

2

हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट

2

फार्मासिस्ट

3

ड्रेसर

2

मेडिकल अटेंडेंट

1

फोटोग्राफर

1

स्टोरकीपर

1

चेयर साइड अटेंडेंट

3

वीडियो एडिटर

1

केयरटेकर

1

कुक

1

सैनिटरी इंस्पेक्टर

1

कुल पद

85

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें